तीनों सेनाओं की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस
भारतीय वायुसेना के एयर वाईस मार्शल आरजीके कपूर ने आज हुए प्रेस कांफ्रेंस में बताया की पाकिस्तान ने भारतीय वायु सीमा का उलंघन किया। 27 फरवरी को भारतीय सीमा पर पाकिस्तान की वायुसेना ने अपने विमानों से घुसपैठ कर भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की परन्तु समय रहते ही आईएएफ फाइटर ने उन लड़ाकू विमानों (F -16)को इंस्पेक्ट कर लिया। उन्होंने यह भी बताया की पाकिस्तान के विमानों (F-16) ने भारतीय सैन्य ठिकानों पर बम भी गिराए लेकिन वह किसी भी तरह का नुक्सान पहूंचाने में नाकाम रहे।उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने दो विमान गिराने का झूंठ बोला । यह साबित करने के लिए की पकिस्तान ने इस करतूत के लिए F-16 का प्रयोग किया था मार्शल ने उससे गिरायी गयी मिसाइल एऐमराम के टुकड़े भी सबूत के तौर पर दिखाये। जिसके कुछ हिस्से भारतीय छेत्र से बरामद हुए और जिसे चलाने के लिए पकिस्तान के पास बस F -16 ही ऐसा विमान है जिसमें इस मिसाइल का प्रयोग हो सकता है। अब अपने व्हाट्सएप पर सभी स्थानीय अपडेट प्राप्त करें, क्लिक करे