अशोक गहलोत राजस्थान के नए मुख्यमंत्री घोषित हो चुके हैं और सचिन पायलट उनके डिप्टी होने पर सहमत हुए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने अशोक गहलोतऔर सचिन पायलट के साथ एक तस्वीर को ट्वीट किया, जिसमें लिखा था: "राजस्थान के संयुक्त रंग"।
अशोक गहलोत का जन्म 3 मई 1951 को जोधपुर में हुआ। इन्होंने विज्ञान और कानून में स्नातक डिग्री प्राप्त की और अर्थशास्त्र विषय लेकर स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की। वह वर्तमान में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और संगठनों और प्रशिक्षण के प्रभारी हैं। वह 1998 से 2003 तक और फिर 2008 से 2013 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री थे।
गहलोत 5 बार सांसद रह चुके हैं। गहलोत, साल 1980 में पहली बार जोधपुर संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित हुए। उन्होंने जोधपुर संसदीय क्षेत्र का 8वीं लोकसभा (1984-1989), 10वीं लोकसभा (1991-96), 11वीं लोकसभा (1996-98) और 12वीं लोकसभा (1998-1999) में प्रतिनिधित्व किया। 1999 में वो राजस्थान विधानसभा के सदस्य बने। तब से वो सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से ही चुनकर आ रहे हैं।