वल्लभनगर विधानसभा जैसे कर्मठ कार्यकर्ता व मतदाता किसी नेता को नहीं मिल सकते- भीण्डर
जनता सेना प्रत्याशी रणधीर सिंह भीण्डर का सघन जनसम्पर्क अभियान, पत्नी दीपेन्द्र कुंवर, पुत्र प्रणवीर सिंह भीण्डर व पुत्री हेमावती कुंवर का भी जोरों पर प्रचार अभियान
भीण्डर। वल्लभनगर विधानसभा के कर्मठ कार्यकर्ता व मतदाता ना तो किसी विधानसभा में मिल सकते हैं ना ही किसी अन्य नेता को। आज इस विधानसभा क्षेत्र में छोटे से छोटे और बड़े से बड़े विकास कार्य केवल मात्र इन कार्यकर्ताओं व मतदाताओं की वजह से ही सम्भव हो सके है। प्रदेश भर में वल्लभनगर विधानसभा व रणधीर सिंह भीण्डर की पहचान मात्र कर्मठ, जुझारु और कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं की वजह से है। इस वजह से 2013 विधानसभा चुनाव में किसी राजनीतिक दल के बजाए एक चेहरे की पहचान करके निर्दलीय जीता कर भेजा। इसका ही कारण था कि पिछले पांच वर्ष में सत्तादल के विधायकों से ज्यादा वल्लभनगर विधानसभा को सबसे ज्यादा विकास कार्य मिले। यह बात जनता सेना प्रत्याशी व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने शुक्रवार को अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहीं। विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने 30 गांवों का दौरा करके ग्रामीणों से जनसम्पर्क किया और नुक्कड़ सभाएं सम्बोधित की।
‘एक विधानसभा में तीन तहसीलें बनना एक उदाहरण’
विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने शुक्रवार को लालपुरा, गाडरियावास, हींता, वरणी, कियाखेड़ा, नारायणपुरा, मेनपुरिया, खड़ौदा, अगोरिया, चंदाखेड़ा, छपरा, बरोड़िया, आरामपुरा, खेड़ली, बामनिया, बांसड़ा, सुन्दरपुरा, केदारिया, मोगजी का खेड़ा, डोडियों का खेड़ा, खिमाखेड़ा, डाबियों का खेड़ा, बांसलिया, गणेशपुरा, विजयामगरी, भीमा का खेड़ा, वाना गांव आदि गांवों में जनसंम्पर्क व नुक्कड़ सभाएं की। इस दौरान विधायक भीण्डर ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले पांच वर्ष में विकास कार्यों की जो लय पकड़ी हैं उसको कायम रखते हुए आगे ले जानी हैं ताकि पिछले 60 वर्षों से पिछड़े हुए क्षेत्र में विकास कार्य हो सके। प्रदेश में वल्लभनगर विधानसभा एकमात्र विधानसभा होगी जिसमें तीन-तीन तहसीलें स्थापित है। ऐसा केवल आप सभी के सहयोग से ही सम्भव हो सका है।
जनता सेना में शामिल हुए युवा
विधायक रणधीर सिंह भीण्डर द्वारा विभिन्न गांवों के चुनाव दौरे के दौरान सैकड़ों ग्रामीणों व युवाओं ने कांग्रेस-भाजपा छोड़ करके जनता सेना में शामिल होने का निर्णय किया। इस दौरान विधायक भीण्डर ने सभी ग्रामीणों व युवाओं को माला पहनाकर जनता सेना में शामिल होने पर भव्य स्वागत किया। इस दौरान विधायक भीण्डर के साथ क्षेत्र के प्रभारी, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विधायक भीण्डर कल यहां करेंगे चुनावी दौरा
विधायक रणधीर सिंह भीण्डर शनिवार को रतनपुरा, सोमाखेड़ा, फीला, कराफला, कलोड़िया, आवरा, लग, बोरी, आषठ, गुड़ली, मंडेई, भीनमाल, आट, छोटीखेड़ा, केडिया, पातुखेड़ा, नदीवेला, सगतड़ी, आम्बागुड़ा आदि गांवों में जनसम्पर्क व नुक्कड़ सभाएं करेंगे।
‘महिलाओं की समस्याओं को हल करना प्रमुख उद्देश्य’
जनता सेना प्रत्याशी रणधीर सिंह भीण्डर की पत्नी दीपेन्द्र कुंवर ने शुक्रवार को विभिन्न गांवों का दौरा करके महिलाओं को विकास की बातें बताते हुए कहा कि महिलाओं को सबसे ज्यादा पेयजल लाने के लिए घर से दूर जाना पड़ता है। इसके लिए जनता सेना ने पिछले पांच वर्षों में कई गांवों की समस्या हल की हैं और आने वाले पांच वर्षों में वंचित रह गए गांवों को इस समस्या से निजात दिला देंगे। दीपेन्द्र कुंवर ने शुक्रवार को चोल, मोतिदा, सुरतपुरा, धारता, भीम का खेड़ा, कलवल, तेलनखेड़ी, सालेड़ा, खेताखेड़ा, गढ़ी, उम्मेदपुरा, खेड़िया, बेजरड़ा, डोरकुंआ आदि गांवों का दौरा किया। दीपेन्द्र कुंवर शनिवार को सुबह 9:30 बजे से खुमाणपूरा, बग्गड़, कच्छेर, लिम्बावास, पूजराफला, लोहारतलाई, रचका, भचरड़ी, लक्ष्मणपुरा, बिछावेड़ा, पटोलिया, मजावड़ा, मोडातालाब, साकरिया, गुड़ा, सतावल, राठौड़ा तलाई, बाठरड़ा खुर्द, भागल, ढाणी, मासिंगपुरा, भोपासागर, मनोहरपुरा, रावतपुरा गांव में जनसम्पर्क व नुक्कड़ सभाएं करेंगी।
जनता सेना में युवाओं की ताकत सबसे अहम
विधायक रणधीर सिंह भीण्डर के पुत्र प्रणवीर सिंह भीण्डर ने शुक्रवार को विभिन्न गांवों में जनसम्पर्क किया। इस दौरान प्रणवीर सिंह भीण्डर ने कहा कि जनता सेना परिवार में युवाओं की ताकत सबसे ज्यादा अहम है। चुनाव से लेकर विकास कार्यों में अहम योगदान देने के लिए युवा हमेशा आगे रहते है। प्रणवीर सिंह भीण्डर ने शुक्रवार को रणछोड़पुरा,जोर जी खेड़ा,उण्डितलाई, भागल, धीमड़ा, ढावा, फाचर, सराय, भवरासिया, कांट का कुंआ, महराज की खेड़ी, धनवा रेठ, बामनिया, मामादेव दरोली, मंदेरिया, मंदेसर का गुड़ा, मंदेसर, गुपड़ा, गुपड़ी, जसपुरा, हरियाव, फलेट, माल की टुस, आसावरा, चौहानों का गुड़ा, राजपुरा, नांदवेल क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया। इस दौरान युवाओं का जोश देखने लायक था।

पुत्री हेमावती कुंवर ने भीण्डर की जिम्मेदारी सम्भाली
रणधीर सिंह भीण्डर की पुत्री हेमावती कुंवर शक्तावत भी चुनाव प्रचार में खुद गई है। हेमावती पिछले दो दिनों से भीण्डर नगर के वार्डों का दौरा करके डोर टू डोर जनसम्पर्क कर रही है। इनके साथ पार्थवी शक्तावत सहित सैकड़ों युवतियों व कार्यकर्ता जनसम्पर्क कर रहे है। हेमावती ने शुक्रवार को वार्ड 11 व 14 में जनसम्पर्क करते हुए महिलाओं व युवतियों से वोट अपील के साथ समस्याओं के बारे में भी जानकारी लेने का कार्य किया।
रिपोर्ट - जयदीप चौबीसा
अब अपने व्हाट्सएप पर सभी स्थानीय अपडेट प्राप्त करें, क्लिक करे
आज के सभी समाचार:
- भीण्डर: बम्बोरा गांव में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में हुई आमसभा (पूरा पढ़े)
- कटारिया की सभा शुक्रवार को कानोड़ में (पूरा पढ़े)
- सांसद जोशी ने किए डांगी के समर्थन में तुफानी दौरे (पूरा पढ़े)
- भाजपा प्रत्याशी डांगी ने किया तूफानी जनसम्पर्क (पूरा पढ़े)
- जनता सेना प्रत्याशी रणधीर सिंह भीण्डर ने किया विभिन्न गांवों का दौरा (पूरा पढ़े)
- LIVE: योगी आदित्यनाथ उदयपुर से लाइव (पूरा पढ़े)
- डांगी ने किया वल्लभनगर क्षेत्र का दौरा (पूरा पढ़े)
- भीण्डर: रणधीर सिंह ने गृह नगर में किया जनसम्पर्क (पूरा पढ़े)
- LIVE: उदयपुर में अमित शाह का रोड शो (पूरा पढ़े)




