जिले के विद्या निकेतन में विज्ञान मेले का आयोजन
विद्या भारती संस्थान उदयपुर द्वारा संचालित विद्या निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय कानोड़ के प्रधानाध्यापक राजेन्द्र प्रसाद एवं विद्यालय के शिशुवारिका प्रभारी भगवती चौबीसा के संचालन में शिशुवारिका दल प्रभारी कौशल किशोर जोशी, कुसुमलता शर्मा व राधा रेगर ने शिशुवाटिका के विद्यार्थीओं के विज्ञान मेले का आयोजन विद्यालय में किया गया। जिसमें कार्यक्रम के अध्यक्ष अनिल शर्मा, निरीक्षण कर्ता भूपेंद्र जोशी, बहादत व्यास विद्यालय सचिव व भँवर शर्मा थे। विद्यार्थीओं द्वारा कुल 60 मॉडल की प्रस्तुतियां दी गयी जिसमे हवा से सम्बंधित, स्वच्छ घर, हल्का भारी, छोटा बड़ा, अंक वर्ण पहचान, बोतल व मोमबत्ती के प्रयोग किये गए। प्रथम स्थान पर दिलीप भोई द्वितीय स्थान पर ऋतिक वेद, तृतीय स्थान पर आयुष खटीक को पारितोषिक दिया गया व अभिभावकों द्वारा अवलोकन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मदन लाल कुल्मी द्वारा किया गया व आभार प्रदर्शन धवल राम शर्मा ने किया।
वहीं भीण्डर विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में भी ज्ञान-विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। विद्यार्थीओं द्वारा कुल 90 मॉडल की प्रस्तुतियां दी गयी और कुल 150 विद्यार्थीओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। मेले का प्रारम्भ विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार शर्मा एवं सचिव भगवत लाल पण्ड्या ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। मेला दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक चला।
अब अपने व्हाट्सएप पर सभी स्थानीय अपडेट प्राप्त करें, क्लिक करे
आज के सभी समाचार
- कानोड़: स्वर्णकार समाज की ओर से हस्तिनापुर नरेश की जन्मजयंती कार्यक्रम का आयोजन (पूरा पढ़े >)
- भीण्डर: 2 बजे तक बिजली रहेगी बंद (पूरा पढ़े >)
- सलूम्बर में जलापूर्ति की परेशानी आज (पूरा पढ़े >)
- भाजपा के चाणक्य का जन्मदिन (पूरा पढ़े >)
- श्रीमाधोपुर: 24 वर्षीय शहीद जवान का पार्थिव शरीर पहुँचा उनके पैतृक गांव (पूरा पढ़े >)
- कानोड़: स्वास्थ जागरूकता अभियान के तहत स्वास्थ प्रशिक्षण तथा हेल्थ सेमिनार का आयोजन (पूरा पढ़े >)
- लसाडिया: विद्यानिकेतन के विद्यार्थीओं द्वारा विज्ञान मेले का आयोजन (पूरा पढ़े >)
- सीबीआई मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के बाद राहुल गांधी ने दी गिरफ्तारी (पूरा पढ़े >)
- भीण्डर: विधानसभा चुनाव के तहत अधिकारी करेंगे क्षेत्र का निरीक्षण (पूरा पढ़े >)
- दिवाली के बोनस में मिली कार (पूरा पढ़े >)
