` नमस्ते गांव सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

lu_313603 लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विद्यार्थियो को स्वेटर वितरित किये

चित्र
भारत विकास शाखा भींडर की तरफ से राजकीय माध्यमिक विद्यालय गिरवरपोल में स्वेटर वितरण हुआ,अध्यक्षता परिषद् के शाखा अध्यक्ष सूरजमल फांदोत ने की। मुख्य अतिथि दानदाता भामाशाह चुन्नीलाल अहीर और रमेश अहीर समाजसेवी थे। विशिष्ठ अतिथि परिषद् के संस्थापक सचिव इंद्रमल फांदोत,सचिव नूरुद्दीन बोहरा,सह सचिव पंकज कुमार चौबीसा अतुल आमेटा ,अभय अलावत थे। परिषद् की तरफ से समाजसेवी चुन्नीलाल अहीर और रमेश अहीर का उपरणा और स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया। संस्था प्रधान मेमुना बोहरा ने परिषद और भामाशाह का आभार जताया,इस अवसर पर स्वेटर पाकर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशिया बिखर गई,कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ प्रकाश कंठालिया गोपाल सेन दशरथ सिंह शक्तावत,बंशीलाल मेनारिया,प्रह्लाद चौबीसा,सुमित्रा जैन,वाजिदा तब्बसुम मौजूद रहे।।कार्यक्रम का संचालन संस्थान के ओम प्रकाश चौबीसा ने किया। रिपोर्ट: जयदीप चौबीसा

भीण्डर: वल्लभभाई पटेल की 143 वीं जयंती मनाई गई

चित्र
भीण्डर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती समारोह में पुष्पाजंलि अर्पित करते भाजपा नेता। भीण्डर बुधवार को नगर के कैलाश धर्मशाला में भाजपा भीण्डर मण्डल के तत्वावधान में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 143 वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा विधानसभा विस्तारक अवधेश व्यास थे वहीं अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष हीरालाल पण्डिया ने की। जयंती समारोह में अवधेश व्यास ने कहा कि लौह पुरुष ही राष्ट्र को संगठित करके निर्माण करने में प्रमुख भूमिका निभाई। आज उनकी विश्व की सबसे ऊंची १८२ मीटर प्रतिमा स्थापित हो गई हैं यह देश का ही नहीं पूरे विश्व में पटेल का गौरव गान है। जयंती समारोह में इंद्र लाल फांदोत, महामंत्री विनोद मौर्य, महावीर वया, युवा मोर्चा अध्यक्ष गजेंद्र मेहता, प्रहलाद राय सामरिया, लीलाधर सोनी, जगदीश सोनी, ओम सुथार, विक्रम सिंह, पंकज तेजावत, मिट्ठू लाल आदि उपस्थित थे। रिपोर्ट - जयदीप चौबीसा अब अपने व्हाट्सएप पर सभी स्थानीय अपडेट प्राप्त करें,  क्लिक करे आज के सभी समाचार: भीण्डर: पाठशाला इनोवेटिव स्कूल में मनाया गया दीपावली महोत्सव   (पूरा पढ़े)  कानोड़: च.रा.उ.मा.वि में ...

जिले के विद्या निकेतन में विज्ञान मेले का आयोजन

चित्र
विद्या भारती संस्थान उदयपुर द्वारा संचालित विद्या निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय कानोड़ के प्रधानाध्यापक राजेन्द्र प्रसाद एवं विद्यालय के शिशुवारिका प्रभारी भगवती चौबीसा के संचालन में शिशुवारिका दल प्रभारी कौशल किशोर जोशी, कुसुमलता शर्मा व राधा रेगर ने शिशुवाटिका के विद्यार्थीओं के विज्ञान मेले का आयोजन विद्यालय में किया गया। जिसमें कार्यक्रम के अध्यक्ष अनिल शर्मा, निरीक्षण कर्ता भूपेंद्र जोशी, बहादत व्यास विद्यालय सचिव व भँवर शर्मा थे। विद्यार्थीओं द्वारा कुल 60 मॉडल की प्रस्तुतियां दी गयी जिसमे हवा से सम्बंधित, स्वच्छ घर, हल्का भारी, छोटा बड़ा, अंक वर्ण पहचान, बोतल व मोमबत्ती के प्रयोग किये गए। प्रथम स्थान पर दिलीप भोई द्वितीय स्थान पर ऋतिक वेद, तृतीय स्थान पर आयुष खटीक को पारितोषिक दिया गया व अभिभावकों द्वारा अवलोकन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मदन लाल कुल्मी द्वारा किया गया व आभार प्रदर्शन धवल राम शर्मा ने किया। वहीं भीण्डर विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में भी ज्ञान-विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। विद्यार्थीओं द्वारा कुल 90 मॉडल की प्रस्तुतियां दी गयी और कुल 150 विद्यार्थीओं ने उत्...

कानोड़: स्वास्थ जागरूकता अभियान के तहत स्वास्थ प्रशिक्षण तथा हेल्थ सेमिनार का आयोजन

चित्र
कानोड़ के जवाहर विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी एंव बीइंग फिट यूनियन सेंटर के तत्वाधान में स्वास्थ जागरूकता अभियान के तहत चर्बी प्रशिक्षण तथा हेल्थ सेमिनार का आयोजन हुआ। इसके अंतर्गत बीइंग फिट के स्वास्थ प्रशिक्षक रानी पालीवाल, डिंपल समरिया एवं समस्त बीइंग फिट टीम के कोच ने जानकारी दी। प्रशिक्षण कर और खाने पीने में बदलाव कर कैसे बीमारियों से बचा जा सकता है इसके बारे मे बताया गया। इस दौरान जवाहर विद्यापीठ के समस्त कर्मचारियों और विद्यार्थियों का भी स्वास्थ प्रशिक्षण किया गया। इसके साथ ही नगर से जो भी नॉमिनी थे उनका भी प्रशिक्षण इस टीम द्वारा किया गया। अब अपने व्हाट्सएप पर सभी स्थानीय अपडेट प्राप्त करें ,  क्लिक करे आज के सभी समाचार अमृतसर में राणव दहन के दौरान बड़ा रेल हादसा, 50 से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका   (पूरा पढ़े >) विजयदशमी पर ग्रह मंत्री जवानो के संग  (पूरा पढ़े >) कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत के बड़े भाई कंवर सेन गहलोत का निधन  (पूरा पढ़े > ) बचे कैश की किल्लत से, आने वाले 2 महीनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक  (पूरा पढ़े >) बंद मकानों ...

लसाडिया: विद्यानिकेतन के विद्यार्थीओं द्वारा विज्ञान मेले का आयोजन

चित्र
शुक्रवार को लसाडिया के विद्याभारती संस्थान उदयपुर द्वारा संचालित विद्यानिकेतन उच्च प्राथमिक वि. लसाडिया के कक्षा एल ग्रुप से दूसरी तक के विद्यार्थीओं द्वारा विज्ञान मेला आयोजित किया गया जिसमे विद्यार्थीओं ने विभिन्न विषयों जैसे पर्यावरण एवं जल संरक्षण, स्वच्छ भारत, जल चक्र, बीजों का अंकुरण, वस्त्रों के प्रकार, विभिन्न प्रकार की दालें, जंगली जानवरों के निवास, पालतू जानवरों के निवास, स्वाद ज्ञान, धुलनशील वे अधुलनशील, फल, हवा की शरारत आदि पर विज्ञान के मॉडल बनाये। विज्ञान मॉडल समारोह में कार्यक्रम की अध्यक्षता मानमल जैन, मुख्य अतिथि सरजीत राय, वि. अतिथि गणेश व उदय लाल मीणा रहे। कार्यक्रम को अतिथि परिचय त्रिभुवन ने किया। स्वागत शंकर लाल मीणा ने तिलक व उपाहरणा द्वारा किया। कार्यक्रम का संचालन कांता व्यास ने किया। अब अपने व्हाट्सएप पर सभी स्थानीय अपडेट प्राप्त करें ,  क्लिक करे आज के सभी समाचार अमृतसर में राणव दहन के दौरान बड़ा रेल हादसा, 50 से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका   (पूरा पढ़े >) विजयदशमी पर ग्रह मंत्री जवानो के संग  (पूरा पढ़े >) कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव अ...

भीण्डर: विधानसभा चुनाव के तहत अधिकारी करेंगे क्षेत्र का निरीक्षण

चित्र
Image Credit शुक्रवार कलेक्टर बिष्णुचरण मल्लिक और पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। ऐसा विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर निर्वाचन विभाग के निर्देश के तहत किया जाएगा। दोनों अधिकारी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों का जायजा लेंगे। दोपहर 1 बजे भीण्डर पंचायत समिति सभागार में निर्वाचन विभाग के तहत कार्यरत कर्मचारियों की बैठक लेंगे। अब अपने व्हाट्सएप पर सभी स्थानीय अपडेट प्राप्त करें ,  क्लिक करे आज के सभी समाचार अमृतसर में राणव दहन के दौरान बड़ा रेल हादसा, 50 से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका   (पूरा पढ़े >) विजयदशमी पर ग्रह मंत्री जवानो के संग  (पूरा पढ़े >) कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत के बड़े भाई कंवर सेन गहलोत का निधन  (पूरा पढ़े > ) बचे कैश की किल्लत से, आने वाले 2 महीनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक  (पूरा पढ़े >) बंद मकानों में घुसकर करी लाखों की चोरी  (पूरा पढ़े > ) कानोड़ : हथियारों के साथ रूटमार्च  (पूरा पढ़े >) कानोड़ युनिवर्सल पब्लिक स्कूल में नवरात्री डांडिया महोत्सव ग...

भीण्डर: शुरू हुआ अजमीढ़ जयंती समारोह

चित्र
सोमवार से शुरू हो चुका है महाराजा अजमीढ़ जयंती समारोह। आज से पदमपुरा स्थित स्वर्णकार समाज भवन में होने वाले इस समारोह के कई कार्यक्रमों होंगे। दोपहर 3 बजे रंगोली प्रतियोगिता, रात्री 8 बजे गरबा नृत्य, 23 अक्टूबर 3 बजे से मेहंदी प्रतियोगिता, शाम 7 बजे से फैंसी ड्रेस एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता और 24 अक्टूबर बुधवार सुबह 11 बजे से महाराजा अजमीढ़ की जयंती के अवसर पर शोभायात्रा के बाद दोपहर 3 बजे से जन्म जयंती समारोह आयोजित होगा। अब अपने व्हाट्सएप पर सभी स्थानीय अपडेट प्राप्त करें ,  क्लिक करे आज के सभी समाचार अमृतसर में राणव दहन के दौरान बड़ा रेल हादसा, 50 से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका   (पूरा पढ़े >) विजयदशमी पर ग्रह मंत्री जवानो के संग  (पूरा पढ़े >) कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत के बड़े भाई कंवर सेन गहलोत का निधन  (पूरा पढ़े > ) बचे कैश की किल्लत से, आने वाले 2 महीनों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक  (पूरा पढ़े >) बंद मकानों में घुसकर करी लाखों की चोरी  (पूरा पढ़े > ) कानोड़ : हथियारों के साथ रूटमार्च  (पूरा पढ़े >) कानोड़ युनिवर्सल प...

भीण्डर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से पथ संचलन का आयोजन

चित्र
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से भीण्डर जिले के वल्लभनगर खंड के उपखंड नवानिया में आज दोपहर 3:30 से संघ का पथ संचलन रखा गया। जिसमें बालको और युवकों ने काफी उत्साह से भाग लिया। पूरे नगर में रेखांकन व भगवा पताका लहराई गई। नगर में जगह-जगह तोरण द्वार पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वल्लभनगर खंड के संघचालक रामेश्वर झांवा, भीण्डर के जिला कार्यवाह हिम्मत सिंह राव और कार्यक्रम के मुख्य वक्ता उदयपुर विभाग के सेवा प्रमुख नाहर सिंह थे। सेवा प्रमुख ने अपने उद्धबोधन में बताया शक्ति का केंद्र संघ की शाखा है। विजयदशमी के उपलक्ष में निकाले गए संचलन में शक्ति को लेकर आराधना कैसे करना यह बताया गया। संघ के विभिन्न अनुषंगिक संगठन सेवा भारती, विश्व हिंदू परिषद, कल्याण आश्रम आदि और मातृ शक्ति में दुर्गा वाहिनी जैसे संगठनों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पांच अंधो द्वारा एक हाथी का वर्णन घटना सुना कर अपने मंत्रणा को बताया। इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत शस्त्र पूजन से की गई। काव्य गीत हुआ तत्पश्चात आभार प्रदर्शन खंड के संघचालक रामेश्वर झांवा ने दिया। संघ का संचलन दोपहर 3:30 बज...

महिलाओं के लिए घर बैठे पैसे कमाने के आसान तरीके

चित्र
Image Credit   ट्यूशन क्लासेज: अगर आप पढ़ने-पढ़ाने में रूचि रखती हैं तो ये आपके लिए एक अच्छा आप्शन है। ट्यूशन पढ़ाने के लिए आपको कुछ भी इन्वेस्टमेंट भी करने की ज़रुरत नहीं पड़ेगी। यदि आपकी टीचिंग स्किल्स सचमुच अच्छी हैं या आप उसे सुधर लें तो आप बहुत अच्छे पैसे कमा सकती हैं। साथ ही ये एक ऐसा प्रोफेशन है जो कभी भी पुराना नहीं होता, आपके पास हमेशा काम होगा और लगातार आपकी कमाई चलती रहेगी। Image Credit   हॉबी क्लासेज: नए ट्रेंड के चलते शहरों में कही जगह कई हॉबी क्लासेस भी देखने को मिलती हैं। जिसमे की गृहणियां जिस कार्य में काफी सक्षम हैं वो दूसरों को सिखाकर पैसे कमा रही हैं। जैसे अगर आप सिलाई, कुकिंग, पेंटिंग, सॉफ्ट टॉय बनाना वगैरह जैसे किसी कार्य में खासा ज्ञान है तो आप अपना ज्ञान दूसरों से बांटकर भी कमाई कर सकती हैं। Image Credit योगा क्लासेस: आजकल लोग अपनी सेहत को लेकर काफी जागरूक होगए हैं और बहुत से लोग, योग सीखना चाहते है। महिलाऔ की यदि बात करे तो महिलाएं अपने घर के आस-पड़ोस में ही योगा क्लासेस ढूंढती हैं ताकि उनके समय की बचत हो जाए और उन्हें कही दूर भी नहीं जाना पड़े। और अब गृहिणिया...

लसाडिया : विद्या निकेतन में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी

चित्र
विद्या भारती संस्थान उदयपुर द्वारा संचालित विद्या निकेतन उच्च प्रा. वि. लसाडिया द्वारा अभिभावक सम्मलेन एवं विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमे अध्यक्षता भंवर टेलर, मुख्य अतिथि राकेश विशनोई एवं विशिष्ट अतिथि बनवारी, मिटढ़ालाल, नंदलाल लोगर, लालू राम मीणा थे। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवल कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अतिथियों का परिचय संस्था प्रधान त्रिभुवन व्यास द्वारा करवाया गया अतिथियों का स्वागत पुष्कर चौधरी एवं शंकर लाल द्वारा किया गया। बच्चो द्वारा विभिन्न प्रकार के विज्ञान मॉडल प्रदर्शित किए गए। विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में प्रथम स्थान गोविन्द पियूष, जिगर व गौरव ने प्राप्त किए एवं द्वितीय स्थान पर अंशुल नायक रहा। कार्यक्रम के निमित्त व्याख्याता राकेश जी विशनोई, वशिष्ट अध्यापक मिट्ठालाल भाट मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मातृशक्ति द्वार रंगोली एवं अधिकतम राम शब्द लिखने की प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन निक्षेप जोशी ने किया। आभार व्यक्त पुष्कर चौधरी द्वारा किया गया। पिछला समाचार कानोड़ : सड़क दुर्घटना में 3 हुए तीन घायल  (पूरा पढ़े  >) कानोड़: रोडवेज संगठन की ...

भीण्डर: क्षत्रिय रावत परिषद बैठक हुई सम्पन्न

चित्र
सोमवार को क्षत्रिय रावत परिषद बैठक अडिन्दा पार्श्वनाथ मन्दिर प्रागण ग्राम अडिन्दा (भीण्डर) में वल्लभनगर अध्यक्ष प्रेम सिंह मोटावत, जिला विधिसलाकर राम सिंह वजा खेडा, जिला उदयपुर सोशिल मिडिया प्रभारी गणेश सिंह रावत जवतरा,  भीण्डर तहसील अध्यक्ष विजेंद्र सिंह बोरतलाई,  हिरा सिंह मालावत, उपाध्यक्ष महुडीखेडा, विक्रम सिंह भरडिया आदि सभी का ग्राम वासियों द्वारा  स्वागत किया गया। बैठक में अध्यक्ष प्रेम सिंह मोटावत ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज को शिक्षा की अति आवश्यकता है हमें अपने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। गणेश सिंह कहा कि "समाज सभी संगठन का  मकसद एक ही हैं- सभी को एकता के सुत्र मे बाधना।" भीण्डर अध्यक्ष ने कहा कि "राजनीतिक दलो द्वारा हमारा वोट बैंक के रूप में उपयोग किया जाता रहा है। इसलिए सभी को एकता दिखाते हुए समाज की उपस्थिति का सभी दलों को एहसास कराना चाहिए ताकि सभी दल अपने समाज के लोगों का महत्व समझ सके।"   अगली बैठक सवना बावजी मंदिर प्रांगण में 23 सितंबर रविवार को रखी गयी हैं।  इसके अलावा क्षत्रिय रावत परिषद की अडिन्दा कार्यकरणी का विस्तार किया ...

प्रतापगढ़ : स्कूल के दूध पीने से 36 बच्चों की तबीयत खराब

सोमवार को अरनोद के बेडमां गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्राथना सभा के बाद बच्चों के बीच दूध बांटा गया। दूध पीने के पश्चात 36 बच्चों की तबीयत खराब हो गई। सभी बच्चों को अरनोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद बच्चों को छुट्टी दे दी गई। चिकित्सा विभाग की टीम ने दूध का सैंपल जांच के लिए भेजा है। पिछला समाचार कानोड़: रोडवेज संगठन की हड़ताल जारी, व्यापार ठप  (पूरा पढ़े  >) कानोड़ मित्र मंडल की वार्षिक बैठक हुई सम्पन्न   (पूरा पढ़े  >) कानोड़ : बेटियों ने निभाया बेटे का फर्ज  (पूरा पढ़े  >) डूंगला : हाल ही में बने शनिदेव मार्ग की सड़क फिर टुटी    (पूरा पढ़े  >) कानोड़ : मां सत्य जी में शिव मंदिर के प्रांगण में लगे रोलिंग व टीन शेड  (पूरा पढ़े  >) बंबोरा की छात्रा का राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में चयन  (पूरा पढ़े  >) भीण्डर: झडू बांध पर चादर चली  (पूरा पढ़े  >) अटल सेवा केंद्र के क्षेत्रीय प्रचारक का दौरा  (पूरा पढ़े  >) कानोड़ बस स्टेशन पर पोल गिर...

कानोड़: रोडवेज संगठन की हड़ताल जारी, व्यापार ठप

चित्र
रोडवेज संगठन की हड़ताल अब भी जारी हैं। ऐसे में नगर में आज सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा।इस हड़ताल से व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा हैं। हमारे सहयोगी ने बस स्टैंड पर एक होटल व्यवसायी भरत श्रीमाली से बात की। भरत ने कहा कि रास्तों पर चहल पहल न होने से उनका व्यवसाय पुरी तरह से ठप हैं। उन्होनें बताया कि उनकी कमाई रोडवेज पर ही निर्भर हैं। "आते-जाते बस यात्री हमारे यहाँ चाय-नाश्ता करते हैं। हड़ताल के चलते होटलों में भी माल धरा हैं।" सुनसान कानोड़ बस स्टेशन गौरतलब हैं कि सातवें वेतनमान और अन्य मांगें को लेकर अधिकारियों के बीच वार्ता विफल होने के चलते कर्मचारियों ने हड़ताल बढ़ा दी है। पिछला समाचार कानोड़ मित्र मंडल की वार्षिक बैठक हुई सम्पन्न   (पूरा पढ़े  >) कानोड़ : बेटियों ने निभाया बेटे का फर्ज  (पूरा पढ़े  >) डूंगला : हाल ही में बने शनिदेव मार्ग की सड़क फिर टुटी    (पूरा पढ़े  >) कानोड़ : मां सत्य जी में शिव मंदिर के प्रांगण में लगे रोलिंग व टीन शेड  (पूरा पढ़े  >) बंबोरा की छात्रा का राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में चयन  (पू...

भीण्डर: विद्या निकेतन में विज्ञान मेले का आयोजन

चित्र
भीण्डर के स्थानीय विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में आज विज्ञान मेला एवं अभिभावक सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम मे अध्यक्ष किशन लाल व्यास मुख्य वक्ता रामलाल पाटीदार एवं विशिष्ट अतिथि भगवती लाल पण्डया थे।अतिथियों का स्वागत एवं परिचय संजय कुमार चौबीसा ने किया। प्रधानाध्यापक विनोद कुमार शर्मा ने कार्यक्रम का वृत प्रस्तुत किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विविध विषयों पर कुल 75 मोडल बनाए जिनका अतिथियों ने निरीक्षण किया।इस कार्यक्रम की रूपरेखा मुकेश व्यास ने बनाई। अभिभावक सम्मेलन का संचालन विकास चौबीसा ने किया। पिछला समाचार कानोड़ मित्र मंडल की वार्षिक बैठक हुई सम्पन्न   (पूरा पढ़े  >) कानोड़ : बेटियों ने निभाया बेटे का फर्ज  (पूरा पढ़े  >) डूंगला : हाल ही में बने शनिदेव मार्ग की सड़क फिर टुटी    (पूरा पढ़े  >) कानोड़ : मां सत्य जी में शिव मंदिर के प्रांगण में लगे रोलिंग व टीन शेड  (पूरा पढ़े  >) बंबोरा की छात्रा का राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में चयन  (पूरा पढ़े  >) भीण्डर: झडू बांध पर चादर चली  (पूरा पढ़े  ...

Facebook Follow