` भीण्डर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से पथ संचलन का आयोजन सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भीण्डर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से पथ संचलन का आयोजन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से भीण्डर जिले के वल्लभनगर खंड के उपखंड नवानिया में आज दोपहर 3:30 से संघ का पथ संचलन रखा गया। जिसमें बालको और युवकों ने काफी उत्साह से भाग लिया। पूरे नगर में रेखांकन व भगवा पताका लहराई गई। नगर में जगह-जगह तोरण द्वार पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वल्लभनगर खंड के संघचालक रामेश्वर झांवा, भीण्डर के जिला कार्यवाह हिम्मत सिंह राव और कार्यक्रम के मुख्य वक्ता उदयपुर विभाग के सेवा प्रमुख नाहर सिंह थे। सेवा प्रमुख ने अपने उद्धबोधन में बताया शक्ति का केंद्र संघ की शाखा है। विजयदशमी के उपलक्ष में निकाले गए संचलन में शक्ति को लेकर आराधना कैसे करना यह बताया गया। संघ के विभिन्न अनुषंगिक संगठन सेवा भारती, विश्व हिंदू परिषद, कल्याण आश्रम आदि और मातृ शक्ति में दुर्गा वाहिनी जैसे संगठनों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पांच अंधो द्वारा एक हाथी का वर्णन घटना सुना कर अपने मंत्रणा को बताया। इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत शस्त्र पूजन से की गई। काव्य गीत हुआ तत्पश्चात आभार प्रदर्शन खंड के संघचालक रामेश्वर झांवा ने दिया।


संघ का संचलन दोपहर 3:30 बजे प्रारंभ हुआ जो की एकत्रीकरण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नवानिया के प्रांगण में से शुरू होकर कुमार मोहल्ला, गणेश जी का मंदिर, सुथार मोहल्ला, खेड़ा कुंडा माता का मंदिर, ठाकुर जी का मंदिर, बस स्टैंड बैंक रोड, गांधी चौक होते हुए पुनः स्कूल आया। इस दौरान जिला घोष प्रमुख सुरेश सैनी ने अपने घोष वाक्यो के साथ कदम से कदम मिलाया। संचलन के दौरान नगर में कई जगह उद्घोष भारत माता की जय, वंदे मातरम, हर हर बम बम और पुष्प वर्षा से लोगों ने स्वागत किया। कार्यक्रम के समाप्ति पर दशहरा विजयादशमी के दिन पंजाब के अमृतसर में हुए ट्रेन हादसे की चपेट में आए आत्माओं को शांति प्रदान करने के लिए भी श्रद्धांजलि रखी गई।



अब अपने व्हाट्सएप पर सभी स्थानीय अपडेट प्राप्त करें, क्लिक करे



gifs website

आज के सभी समाचार

recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष कटारिया पहुँचे तीस साल पुराने दोस्त की दुकान पर भींडर में

प्रतापगढ़ । बाइक व कार में हुई भिंड़त, एक की हुई मौत

बड़ी सादड़ी । 11 लोगो के खिलाफ लगाया करीब ₹275000 का जुर्माना, विद्युत थाने में मुकदमा दर्ज

LIVE: सुनिए प्रधानमंत्री मोदी को भीलवाड़ा से लाइव

बड़ीसादड़ी । सात दिवसीय एडवेंचर कैम्प कोटा में हुआ संपन्न

भींडर। ठण्ड से बचने के लिए अलाव का साहरा ले रहे भींडरवासी

धरियावद । कार व टेक्टर भिड़ंत, 2 को किया रेफर

भीण्डर । कई वर्षो से खस्ताहाल भीण्डर पाणुन्द मार्ग पर बिफरे ग्रामीण

Facebook Follow