संडे डोज़ : कानोड़ - भीण्डर व आस पास की इस हफ्ते की ये खबरे पढ़ना ना भूले


1) खान को बाड़मेर-जैसलमेर युथ कांग्रेस लोकसभा प्रभारी की जिम्मेदारी


उदयपुर। राजस्थान में लोकसभा चुनावों को लेकर तैयारिया शुरू हो चुकी है। विभिन्न लोकसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस पार्टी के विभिन्न संघठनो के पदाधिकारियो को जिम्मेदारी देने का दौर शुरू हो चुका है।

इंडियन यूथ काँग्रेस के लोकसभा चुनाव प्रभारी आदित्य दुती ने डबोक (मावली) उदयपुर निवासी युथ कांग्रेस राजस्थान के प्रदेश सचिव माहिन खान (मेकश) को बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र का युथ कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया है।

गौरतलब है की खान पूर्व में भी  गुजरात विधनसभा चुनाव मे भी काम कर चुके है। विगत 8 वर्षो से वह युवा कांग्रेस के कई पदों पर रह चुके है। मोहनलाल  सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर में यह छात्र राजनीति में सक्रिय रह कर एनएसयूआई के लिये काम कर चुके है। इस नियुक्ति को लेकर खान को सोशल मिडिया पर बधाईयो का दौर शुरू हुआ और लोगो में हर्ष की लहर दौड़ गई।




2) भीण्डर की 6 बालिकाओं का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

भीण्डर के द्रोणाचार्य महाविद्यालय की सॉफ्टबॉल टीम की खिलाड़ी

भीण्डर के द्रोणाचार्य महाविद्यालय की 6 बालिकाओं का सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। यह बालिकाएं सुखाड़िया विवि की टीम से प्रतिनिधित्व करते हुए 2 मार्च से केरल के मलप्पुरम में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी सॉफ्टबॉल महिला वर्ग की प्रतियोगिता में भाग लेंगी। द्रोणाचार्य महाविद्यालय के चक्रवीर सिंह शक्तावत ने बताया कि सुखाड़िया विवि खेल विभाग से प्राप्त आदेश के अनुसार विवि की टीम में द्रोणाचार्य महाविद्यालय की रेनु कुमारी जाट, नीरु कुंवर राणावत, मधु साहु, भावना शक्तावत, इंद्रा कुमारी अहीर, सविता कुमारी जाट का चयन हुआ है।




3) भींडर: स्थानीय भैरव रा. उ. मा. वि. में विदाई कार्यक्रम


स्थानीय भैरव राजकीय उच्च मा. वि. भीण्डर में गुरुवार को 12वी कक्षा के विद्यार्थियों का विदाई कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर  सभी विद्यार्थियों का फूल माला व तिलक लगाकर स्वागत किया गया व बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता के दीप प्रजव्वलन के साथ कि गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य राजेन्द्र त्रिपाठी, अध्यक्षता फ़क़ीर मोहम्मद, विशिष्ट अतिथि भूपेंद्र आमेटा, हिम्मत गाछा, नफीस अहमद, आशोक बार्बर, जीवनपाल सिंह शक्तावत, विजयलक्ष्मी व्यास आदि थे।

कार्यक्रम में 11 वीं के छात्र छात्राओं ने विदाई गीत गाया व डांस, गीत के साथ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस दौरान 12 वी कक्षा के विद्यार्थी भावुक हो गये व अपने अनुभव साझा किये। बच्चो द्वारा स्कूल के लिये जरूरत की चीज़ें भेट की गयीं। स्कूल की और से बच्चो को मोमेंटो दीये गए। स्कूल की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थी कैलाश विजावत, दिव्यांश चौबीसा, मयंक लक्षकार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत मे प्रधानाचार्य राजेन्द्र त्रिपाठी ने बच्चो को बोर्ड परीक्षा के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।




4) जयपुर सेंट्रल जेल में पाकिस्तानी कैदी की पीटकर हत्या

बुधवार को जयपुर सेंट्रल जेल में बंद एक पाकिस्तानी कैदी की भारतीय कैदियों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर डाली।

मामले की जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, हत्या में दो भारतीय कैदी शामिल थे।

मारे गए कैदी की पहचान शकर उल्लाह के रूप में हुई है। जयपुर जेल के आईजी रूपिंदर सिंह ने कहा कि वह 2011 से बंद था और अन्य कैदियों के साथ कलह के बाद उसकी मौत हो गई।'



    5) पुलवामा में हमले के बाद बीकानेर में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटो में जिला छोड़ने का आदेश


    Image Credit
    पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद बीकानेर में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर जिला छोड़ने के आदेश दिए गए हैं।

    बीकानेर के पाकिस्तान की सीमा के निकट होने के कारण आंतरिक सुरक्षा के मद्देनजर सोमवार को बीकानेर जिला मजिस्ट्रेट कुमारपाल गौतम ने दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत आदेश जारी किया कि बीकानेर राजस्व सीमा में रह रहे पाकिस्तानी नागरिक 48 घंटे के भीतर जिला छोड़कर चले जाएं।




    6) 100 घंटे के अंदर लिया पुलवामा हमले का बदला



    Image Source : ANI 

    मंगलवार को हुए प्रेस कांफ्रेंस में सेना, सीआरपीएफ, जम्मू - कश्मीर की पुलिस मौजूद रहे, जहाँ 15 कॉर्प्स के जीओसी ले. कर्नल केजेएस ढिल्लन ने कहा कि पुलवामा हमले के 100 घंटे के अंदर जैश ए मोहम्मद  के नेतृत्व को धुरस्त कर दिया गया है और उन्होंने कश्मीर की उन माओं से अपील की जिनके बच्चों ने हथियार उठाये हैं की वह उन्हें ऐसा करने से रोके वरना उन्हें भी माफ़ नही किया जायेगा।

    सीआरपीएफ के ज़ुल्फ़िकार हसन ने कहा कि देश में कश्मीरियों की मदत के लिए 14411 हेल्पलाइन जारी की गयी है , जिससे कई कश्मीरी छात्रों ने संपर्क किया और फाॅर्स से सुरक्षा प्राप्त की।

    बीकानेर ज़िला मजिस्ट्रेट कुमारपाल गौतम ने बीकानेर राजस्व सीमा पर रह रहे पाकिस्तानियों को सीमा छोड़ कर जाने का आदेश दिया है क्योँकि उनके यह रहने और विचरण करने से आतंकी सुरक्षा को गम्भीर खतरा पैदा हो सकता है जिसे मद्देनज़र रखते हुए निषेधाज्ञा लागू की गयी।




    7) प्रतापगढ़ : बिन्दौली पर चढ़ा बेकाबू ट्रक, कई लोगो की मौत



    छोटीसादड़ी में बेकाबू ट्रक ने कुचला बिन्दौली को, 1 दर्जन से अधिक लोगो की कुचल ने से मौत होने की आशंका।

    मौके पर निम्बाहेड़ा सहित आसपास से एम्बुलेंस पहुँची। घायलो को छोटीसादड़ी चिकित्सालय लाया गया।




    8) भीण्डर: शहीद जवानों को चौबीसा समाज द्वारा श्रद्धांजलि


    भीण्डर। जम्मू कश्मीर पुलवामा के निकट आतंकियों द्वारा हमले में शहीद जवानों को चौबीसा समाज भीण्डर की ओर से सोमवार को चौबीसा समाज के नोहरे में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। कैंडल जलाकर सैनिको को नमन किया गया। सभा युवाओ द्वारा लगाए भारत माता के जयकारो से गूंज उठा। समाजजनों ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर समाजजन और युवा मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में पाकिस्थान ने इस कृत्य की घोर निंदा की। अंत में शहीदो के लिए दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई।




    9) पुलवामा हमले के चार दिन बाद मास्टरमाइंड गाजी मार गिराया गया


    श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर के पिंग्लेना मे सोमवार को जैश-ए- मोहम्मद के दो आतंकी मारे गए। सुरक्षाबलों को जम्मू- कश्मीर में पुलवामा से करीब 10 किलोमीटर दूर पिंग्लेना में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद सोमवार को सर्च ऑपरेशन चलाया गया,सेना के सूत्रों ने बताया कि 14 फ़रवरी को हुए हमले का मास्टरमाइंड कामरान राशिद गाजी और जैश आतंकी बिलाल अहमद नाइक उर्फ़ राशिद भाई मुठभेड़ में मारे गए। इस मुठभेड़ में 55 राष्ट्रीय राइफल्स के 4 जवान शहीद हुए जिनमें मेजर वीएस धौंडियाल, हवलदार शिवराम, सिपाही अजय कुमार और सिपाही हरी सिंह शामिल हैं,  और एक आम नागरिक के मारे जाने की खबर है।इस मुठभेड़ के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षाबलों पर पथराव भी किया गया।




    10) भींडर: गांव में करंट आने से बन्दर की मौत, ग्रामीणों ने दाह संस्कार किया



    भींडर। बाँसड़ा गांव में करंट आने से बन्दर की मौत हो गई। ग्रामीणों द्वारा अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर  मदन मेनारिया, चुन्नी लाल मेनारिया, प्रमशकर मेनारिया ईश्वर जाट, शभु लाल जाट, भवर व्यास, जमक जैन, करण सिंह, भेरू जाट, जगदीश प्रजापत, रिशभ जैन, कन्हैया लाल मेनारिया ब्रज जैन, मिठू लाल जाट व ग्रामवासी उपस्थित थे।




    11) कानोड़: गुमशुदा की तलाश हुई समाप्त, कुंड में मिला युवक का शव



    कानोड़ थाना क्षेत्र पुलिस के अंतर्गत कस्बे में 5 दिन पूर्व गुमशुदा की तलाश में परिवार द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 14 फरवरी को शंका के आधार पर शिवगंज बाजार स्थित शीतला माता कुंड पर नगर पालिका एंव कर्मचारियों द्वारा तलाशी जारी की गई। तलाशी 11:00 बजे से 4:00 बजे तक जारी रहा पर सफलता हासिल नहीं हुई। 5 दिन के पश्चात आज प्रातः शव ऊपर आया, इसकी जानकारी पुलिस थाने को दी गई। पुलिस थाना मह जाब्ता सहित पहुंचकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को सौंपा। मृतक 48 वर्षीय हरिजन बस्ती कानोड़ बस स्टेशन निवासी हीरालाल हरिजन पिता भूरा लाल हरिजन हैं।




    12) भष्ट्राचार व हंगामेदार रही भीण्डर नगरपालिका बोर्ड की बैठक


    भीण्डर। नगरपालिका की साधारण सभा की बैठक शनिवार को पालिका सभागार में अपरान्ह 3 बजे पालिका अध्यक्ष हेमन्त साहु की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि वल्लभनगर विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत थे। बैठक से पुर्व पालिका बोर्ड द्वारा विधायक शक्तावत का पहली बार पालिका आगमन पर स्वागत किया गया। इस दौरान शक्तावत ने कहा की जितने के बाद विधायक सभी का होता है लेकिन यहा पर सभी की मौजुदगी नही है जिससे लग रहा है की स्वागत कार्यकम में भी राजनीति हो रही है। विधायक शक्तावत ने विकास के नये आयाम बनाने का वादा किया।

    बैठक से पुर्व स्वागत कार्यकम में पुर्व अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह शक्तावत सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। तो वही बोर्ड बैठक अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार मील सहित पार्षद, पालिका एंव अन्य विभागो के अधिकारी कर्मचारी मौजुद रहे।




    13) नाथ समाज ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि


    नाथ समाज के सभी वरिष्ठ जन, महिलाओं, युवा व बच्चों ने शनिवार सांय 6 बजे, अामलिया बाग़ के गौरक्ष नाथ मंदिर प्रांगण में इक्कठा होकर , पुलवामा के  आतंकी हमले में शहीद जवानों के लिए 2 मिनिट का मौन रख शहीदो को श्रद्धांजलि दी व घायल जवानों की कुशलखेमी के लिए परमात्मा से प्राथना की। इसके पश्चात सभी ने कैंडलमार्च निकाली। कैंडलमार्च नगर से होते हुए कोर्ट चौराहे पहुंची जहां सभी ने पुनः शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित की।

    अब अपने व्हाट्सएप पर सभी स्थानीय अपडेट प्राप्त करें, क्लिक करे


    recent posts

    Recent Posts Widget

    Facebook Follow