सांवलियाजी में शनि अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब
प्रख्यात कृष्णधाम सांवलियाजी में शनि अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओ का जन सैलाब देखा गया। श्रद्धालुओं की भीड़ चार दिन पूर्व नए वर्ष की तुलना से भी अधिक थी और मण्डफिया कस्बे को जोड़ने वाले हर सडक मार्ग यात्रियों से भरा हुआ था। सैकड़ों पैदल यात्रियों ने भी इसमें हिस्सा लिया। मण्डफिया कस्बे को जोड़ने वाले चिकारडा, आसावरा माताजी, भादसोडा, बानसेन, घोडाखेडा पर लगे वाहनों का भारी जाम देखा गया। मंदिर तक पहुंचने में भक्तों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और पार्किंग के लिए भी बनाए गए बडे़-बडे़ पार्किंग स्थल छोटे पड़ गए।
मंगला आरती के समय से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हुआ और दोपहर शयन 12 बजे तक मंदिर का पुरा कोरीडोर तथा यशोदा विहार चौक श्रद्धालुओं से भरा रहा। शनि अमावस्या के कारण पुजारी द्वारा भगवान सांवलिया सेठ के स्वर्ण आभा युक्त वागा धारण करवाया गया एंव विशेष पूजा अर्चना करवाई गयी। नव वर्ष के पर्व पर प्रशासन व पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस को तैनात किया था, जिसकी सहायता से कार्यक्रम काफी आसानी से संभाला गया। मीरा सर्कल से कबूतर खाना, कूरेठा नाका, गोवर्धन बस स्टेण्ड, वासुदेव भवन पर भारी जाम रहा। थाना प्रभारी भवानीशंकर जांगिड सहीत अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मीरा सर्कल व आसावरा चौराहे पर यातायात व्यवस्था को सुधारने में लगे हुए थे।
अब अपने व्हाट्सएप पर सभी स्थानीय अपडेट प्राप्त करें, क्लिक करे
आज के सभी समाचार:
- भीण्डर: प्रतियोगिता के दौरान आयोजित डे नाइट मुकाबलों में उदयपुर सभांग से 45 टीमो ने लिया भाग (पूरा पढ़े)
- विजय माल्या को अपराधी घोषित किया गया (पूरा पढ़े)
- उदयपुर: देल्ही गेट पर हादसा होते होते टला (पूरा पढ़े)
- सांवलियाजी मंदिर में खोला गया भण्डार (पूरा पढ़े)
- भीण्डर व कानोड़ में व्हाट्सप्प पर फर्जी न्यूज़ का पर्दाफाश: मुफ्त में जिओ फ़ोन 2 (पूरा पढ़े)
- सांसद जोशी की केन्द्रीय मंत्री से भेट, ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए करि चर्चा (पूरा पढ़े)
- भीण्डर: एन एस एस शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवको को नशा नहीं करने का संकल्प दिलाया (पूरा पढ़े)
- कानोड़: निकट चक्रभवानी शक्ति पीठ पर चोरी का मामला, ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन (पूरा पढ़े)
- सर्जिकल स्ट्राइक की कहानी प्रधानमंत्री मोदी की ज़ुबानी, देखिए वीडियो (पूरा पढ़े)
- भीण्डर: कांग्रेस नेता व पूर्व पालिकाध्यक्ष रूपलाल नंदावत का निधन (पूरा पढ़े)

