` सांवलिया सेठ के संग भक्तो ने मनाया नववर्ष, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सांवलिया सेठ के संग भक्तो ने मनाया नववर्ष, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा



उदयपुर। प्रख्यात कृष्णधाम मण्डफिया स्थित श्री सांवलियाजी मंदिर में वर्ष का अंतिम दिन व नववर्ष के अवसर पर हजारो की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के संग उत्साह मनाया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की रिकार्ड भीड उमड पड़ी। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा वर्ष के अंतिम दिवस आतिशबाजी व भजन संध्या जबकि नववर्ष के उपलक्ष्य में शोभायात्रा तथा भगवान के मंदिर पर हेलीकाॅप्टर से पुष्प वर्षा आकर्षण का केन्द्र रही। सांवलियाजी मन्दिर में पिछले कुछ वर्षों से साल के अंतिम दिन व नववर्ष के अवसर पर श्रद्धालुओं की संख्या इस कदर बढ़ रही है की आने वाले वर्षों में जलझुलनी एकादशी मेले पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी कम पड़ सकती है। पिछले एक सप्ताह से श्रद्धालुओं द्वारा कस्बे के निजी गेस्ट हाउस, होटल, धर्मशालाऐं, अग्रिम बुक थी। श्रद्धालुओं का 31 दिसम्बर प्रातः से ही पहुंचना आरम्भ हो गया, जो देर रात तक जारी था। वर्ष के अंतिम दिन के अवसर पर यशोदा विहार चैक में मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया, वहीं इनके अलावा आधा दर्जन से भी ज्यादा भजन संध्याओं का यहाँ आयोजन हुआ। तथा मध्यरात्रि में नव वर्ष के अवसर पर आतिशबाजी की गई। नववर्ष में मंगला आरती में इतनी रिकार्ड भीड़ थी कि श्रद्धालुओं को दर्शन करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। श्रद्धालुओं की कत्तारे कोरीडोर के अलावा भी मंदिर परिसर से बाहर यशोदा विहार धर्मशाला के पास थी। मंगला आरती के दर्शन के दौरान श्रद्धालु "हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की" तथा सेठ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। श्रद्धालुओं के उमड़ने का क्रम तड़के से ही शुरू हुआ जो सांयकाल तक रूकने का नाम नहीं ले रहा था। मण्डफिया कस्बे को जोड़ने वाले पांच प्रमुख सड़क मार्ग निम्बाहेडा, आवरीमाता, चिकारडा, भादसोडा, भदेसर मार्ग पर वाहनों की एक साथ कतारें लग गई। वाहनों के पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था के बावजूद मीरा चौक के आसपास कई बार वाहनों के जाम लग गए। इधर मंदिर के चौक में मध्यरात्रि में श्रद्धालुओं की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया तथा मध्यरात्रि में आतिशबाजी की गई। नववर्ष के अवसर पर सांवलियाजी मित्र मण्डल की ओर से भी गोकुल विश्रान्ति गृह से सांवलियाजी मन्दिर तक शोभायात्रा निकाली गई। इधर नववर्ष के उपलक्ष्य में पैदल यात्रियों की भी संख्या रिकार्ड रही हैं। गांव-गांव से श्रद्धालु डीजे पर नाचते गाते मन्दिर में दर्शन के लिए पहुंचे। सांवलियाजी चैराहा स्थित प्राकट्य स्थल मंदिर पर भी नववर्ष के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सांवलियाजी चैराहे पर भी कई बार जाम की स्थिती हो गई।



निगाहे मंदिर के शिखर पर

प्रतापगढ़ के वरमंडल गांव के श्रद्धालु द्वारा इस बार भी भगवान सांवलिया सेठ के मन्दिर राजभोग आरती के दौरान पुष्पवर्षा की गई। इस हेलीकाॅप्टर ने प्रातः 10 बजे मन्दिर के शिखर की परिक्रमा कर आठ-दस चक्कर लगाए तथा पुष्पवर्षा की। हेलीकाॅप्टर से पूष्प वर्षा को देखने के लिए श्रद्धालु धर्मशालाओं तथा उंचे स्थानों पर बैठे देखे गए तथा हेलीकाॅप्टर के आते ही सांवलियाजी के जयकारे लगाने लगे।

मेले का रूप लेती हुई भीड़

नववर्ष के उपलक्ष्य में हर वर्ष बढ़ रही भीड के दर्शन के लिए मंदिर मण्डल ने सुरक्षा सहित सभी तैयारियां अच्छी की, लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए आगामी वर्षो में मन्दिर प्रशासन को तैयारी अग्रिम करनी होगी। श्रद्धालुओं की संख्या अब जलझुलनी एकादशी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या के बराबर पहुंचने में है।



मंदिर मण्डल ने की व्यवस्था

तेज सर्दी के कारण सांवलियाजी मंदिर मण्डल की ओर से यात्री सुविधाओं का विस्तार करते हुए यात्रियों के लिए निःशुल्क बिस्तर व कस्बे में मंदिर के मुख्य मार्गो पर डेढ़ दर्जन से ज्यादा स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई थी। मंदिर मण्डल के प्रशासनिक अधिकारी कैलाशचंद्र दाधीच ने बताया कि मंदिर के यशोदा विहार, कृष्ण कुटीर व नंद निकेतन धर्मशालाओं में बरामदो में सो रहे यात्रियों को निःशुल्क बिस्तर प्रदान किए गए तथा तीनों धर्मशालाओं में बड़े-बड़े हाॅल निःशुल्क खोल कर यात्रियों को सुविधा दी गई। इधर मंदिर से जूड़े विभीन्न मार्गो पर जहां यात्रियों का दबाव था, वहां पर दो ट्रेक्टर ट्राॅली लकड़ी डलवाकर डेढ़ दर्जन स्थानों पर अलाव जलाए गए ताकि किसी यात्री को ठण्ड से परेशानी न हो।



रिपोर्ट: जयदीप चौबीसा/पुष्कर त्रिवारी

अब अपने व्हाट्सएप पर सभी स्थानीय अपडेट प्राप्त करें, क्लिक करे




आज के सभी समाचार:


recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष कटारिया पहुँचे तीस साल पुराने दोस्त की दुकान पर भींडर में

प्रतापगढ़ । बाइक व कार में हुई भिंड़त, एक की हुई मौत

बड़ी सादड़ी । 11 लोगो के खिलाफ लगाया करीब ₹275000 का जुर्माना, विद्युत थाने में मुकदमा दर्ज

LIVE: सुनिए प्रधानमंत्री मोदी को भीलवाड़ा से लाइव

बड़ीसादड़ी । सात दिवसीय एडवेंचर कैम्प कोटा में हुआ संपन्न

भींडर। ठण्ड से बचने के लिए अलाव का साहरा ले रहे भींडरवासी

भीण्डर । कई वर्षो से खस्ताहाल भीण्डर पाणुन्द मार्ग पर बिफरे ग्रामीण

Facebook Follow