` आज मनाया जा रहा हैं गुरु पर्व सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आज मनाया जा रहा हैं गुरु पर्व

कार्तिक पूर्णिमा के दिन श्री गुरु नानक जी का जन्मदिन मनाया जाता है। गुरू नानक जी की जयंती या गुरु पर्व, सिख समुदाय में मनाए जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण दिन है। यह दिन गुरु नानक जी के जन्म को स्मरण करता हैं। इसे गुरु पर्व या 'गुरुओं का उत्सव' के नाम से भी जाना जाता है।

गुरु नानक जी का जन्म 548 वर्ष पहले 15 अप्रैल 1469 में तलवंडी में हुआ था। ये स्थान पाकिस्तान में है और इस स्थान को ननकाना साहिब के नाम से जाना जाता है। इस पर्व की शुरुआत दो दिन पहले से ही गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ से शुरु हो जाती है। 48 घंटे तक चलने वाले इस पाठ को अखंड पाठ कहा जाता है। गुरु पर्व के अवसर पर धर्म ग्रंथों को सजाया जाता है और उनका शब्द कीर्तन किया जाता है। इसके साथ निशान साहिब व पंच प्यारों की झाकियां निकाली जाती हैं, इसमें वो सिख धर्म के झंडे लिए होते हैं और गुरु ग्रंथ साहिब को पालकी में लेकर चला जाता है। इसे नगर कीर्तन के नाम से जाना जाता है।

Image Credit


उन्होंने बचपन से ही रूढ़िवादिता के विरुद्ध संघर्ष की शुरुआत कर दी थी, जब उन्हें 11 साल की उम्र में जनेऊ धारण करवाने की रीत का पालन किया जा रहा था। जब पंडित जी बालक नानकदेव जी के गले में जनेऊ धारण करवाने लगे तब उन्होंने उनका हाथ रोका और कहने लगे- 'पंडित जी, जनेऊ पहनने से हम लोगों का दूसरा जन्म होता है, जिसको आप आध्यात्मिक जन्म कहते हैं तो जनेऊ भी किसी और किस्म का होना चाहिए, जो आत्मा को बांध सके। आप जो जनेऊ मुझे दे रहे हो वह तो कपास के धागे का है जो कि मैला हो जाएगा, टूट जाएगा, मरते समय शरीर के साथ चिता में जल जाएगा। फिर यह जनेऊ आत्मिक जन्म के लिए कैसे हुआ? और उन्होंने जनेऊ धारण नहीं किया।'

नानक जी ने लोगों को सदा ही नेक राह पर चलने की समझाइश दी। वे कहते थे कि साधु-संगत और गुरबाणी का आसरा लेना ही जिंदगी का ठीक रास्ता है। उनका कहना था कि ईश्वर मनुष्य के हृदय में बसता है, अगर हृदय में निर्दयता, नफरत, निंदा, क्रोध आदि विकार हैं तो ऐसे मैले हृदय में परमात्मा बैठने के लिए तैयार नहीं हो सकता है। अत: इन सबसे दूर रहकर परमात्मा का नाम ही हृदय में बसाया जाना चाहिए। सिख अनुयायी इन्हें 'गुरु नानक', 'बाबा नानक' और 'नानकशाह' नामों से संबोधित करते हैं।

Image Credit


अब अपने व्हाट्सएप पर सभी स्थानीय अपडेट प्राप्त करें, क्लिक करे




आज के सभी समाचार:
  • अधिकतर जनता अभी भी इस्तेमाल करती है कैश (पूरा पढ़े)
  • भारत ने जीता टॉस, पहले करेंगे गेंदबाजी (पूरा पढ़े)
  • भीण्डर: वल्लभनगर विधानसभा के तीनों प्रत्याशीयों ने किया जनसम्पर्क (पूरा पढ़े)
  • कानोड़: शिवसेना की बैठक सम्पन्न (पूरा पढ़े)
  • नगर में धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व (पूरा पढ़े)
  • कानोड़: ईदमिलादुन्नबी के त्यौहार पर नगर में निकाला गया जुलूस (पूरा पढ़े)
  • भटेवर: त्यौहार और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीएलजी की बैठक (पूरा पढ़े)
  • केजरीवाल को एक बार फिर विरोध का करना पड़ा सामना, आंखों में झोंकी मिर्च पाउडर (पूरा पढ़े)
  • महाराष्ट्र के वर्धा में सेना के हथियार डिपो में धमाका, 4 की मौत, 6 लोग घायल (पूरा पढ़े)
  • वल्लभनगर से उदय लाल डांगी बढ़े जीत की ओर (पूरा पढ़े)
  • डांगी चौराहा पहुंचे बीजेपी प्रत्याशी, जनसभा को करेंगे संबोधित (पूरा पढ़े)

recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष कटारिया पहुँचे तीस साल पुराने दोस्त की दुकान पर भींडर में

प्रतापगढ़ । बाइक व कार में हुई भिंड़त, एक की हुई मौत

बड़ी सादड़ी । 11 लोगो के खिलाफ लगाया करीब ₹275000 का जुर्माना, विद्युत थाने में मुकदमा दर्ज

LIVE: सुनिए प्रधानमंत्री मोदी को भीलवाड़ा से लाइव

बड़ीसादड़ी । सात दिवसीय एडवेंचर कैम्प कोटा में हुआ संपन्न

भींडर। ठण्ड से बचने के लिए अलाव का साहरा ले रहे भींडरवासी

धरियावद । कार व टेक्टर भिड़ंत, 2 को किया रेफर

भीण्डर । कई वर्षो से खस्ताहाल भीण्डर पाणुन्द मार्ग पर बिफरे ग्रामीण

Facebook Follow