` बाल कृष्ण की अद्भुत लीलाएं सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बाल कृष्ण की अद्भुत लीलाएं

भगवान बाल कृष्णा 


श्री कृष्णा के जन्म की कथा:
श्री कृष्ण का जन्म उत्तरी भारत में लगभग 5000 साल पहले हुआ था। पुराणो के अनुसार श्री कृष्ण के जीवन को द्वापर युग के अंत समय में जन्म लिया और कलियुग के शुरुआत होने तक वे पृथ्वी पर रहे ।
माखन चोरी करने वाले नटखट बाल कृष्ण का जन्म अपने माता-पिता देवकी और वासुदेव को मुक्त कराने के लिए जेल में हुआ । अपने जन्म के समय, उनका जीवन खतरे में था क्योंकि मामा कंस उसे जन्म होते ही मारने के लिए तैयार बैठे थे। यह आकाशवाणी हुई थी कि देवकी की आठवीं संतान कंस का वध करेगा। श्रीकृष्ण आठवें पुत्र थे, जब उनका जन्म हुआ तो अचानक कारगर के सभी सुरक्षा कर्मी सो गए और सारे द्वार खुल गए, तब वासुदेव बालक कृष्ण को अपने मित्र नन्द के घर गोकुल छोड़ आये। नंद एक साधारण जीवनशैली जीते थे और स्थानीय ग्वालो के समुदाय में प्रमुख थे। बाल श्रीकृष्ण अपने नटखट स्वाभाव से सबको तंग करते, उनके माखन चोरी के किस्से तो सुप्रसिद्द है, कभी वे माखन चुरा कर कहते तो कभी गोपियों की मटकी से माखन गिरा के भाग जाते, तो कभी अपनी बांसुरी की धुन से सबको मंत्र मुग्ध कर लेते, लोग कहते है की उनकी बांसुरी की धुन सुन के गाय भी ज्यादा दूध दिया करती थी ।

गोवेर्धन पर्वत को अपनी ऊगली पर उठाते हुए भगवान श्री कृष्ण 

गोवर्धन पर्वत की कथा:
अपने किशोरअवस्था में श्री कृष्ण ने अनेको राक्षसों का वध किया और लोगो को उनके चंगुल से मुक्त कराया।
वृंदावन के ग्राम वासी हर साल समय पर वर्षा हेतु भगवान इंद्र की पूजा करते थे। इस वर्ष, कृष्णा ने सुझाव दिया कि लोगों को गोवर्धन पर्वत की पूजा करनी चाहिए। इससे देवराज इंद्र बहुत क्रोधित हुए और वृंदावन में बहुत मूसलाधार वर्षा और तूफ़ान प्रकट हुए। लोगों की रक्षा हेतु कृष्णा ने एक ही उंगली पर गोवर्धन को उठा लिया और लोगो को छत्र प्रदान किया। देवराज इंद्र को जल्द ही अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने कृष्णा से माफ़ी मांगी। तभी से हर वर्ष लोग वृन्दावन में गोवर्धन पर्वत की पूजा के लिए जाते हैं।

कृष्णा और अरिथथसुर:

एक दिन वृन्दावन में एक बड़े बैल ने प्रवेश किया और ग्राम वासियों पर हमला करना शुरू कर दिया । किसी को पता नहीं लगा के वह कहा से आया और लोगो ने कृष्णा से अपनी रक्षा के लिए आवाहन किया। दृश्य पर पहुंचने पर कृष्णा को पता चला कि वह बैल वास्तव में एक राक्षस था। वे बैल को जमीन पर ले गए और उसके सींग को तोड़ दिया।

घमासान लड़ाई हुई और अंत में राक्षस ने भगवान कृष्ण के सामने बैल के शरीर और धनुष त्याग दिया। उन्होंने श्री कृष्ण को बताया कि वह वास्तव में भगवान बृहस्पति के शिष्य थे और उन्हें दानव बैल बन जाने का श्राप दिया गया था क्योंकि उन्होंने अपने गुरु का सम्मान नहीं किया।

मां यशोदा ने भगवान श्री कृष्णा को रस्सी से बाँधा 

कृष्णा और यशोदा:
एक दिन, कृष्णा की शरारतो से थक कर, मां यशोदा ने उन्हें रस्सी से बांधने का मन बना लिया। वे ऐसा करने के लिए एक रस्सी लाई, लेकिन महसूस किया कि रस्सी बहुत छोटी थी। वह एक बड़ी रस्सी लेकर आई लेकिन यह भी छोटी हो गई। वह एक और रस्सी लाइ परंतू वे कान्हा को बांधने में असमर्थ थी। जल्द ही उसे एहसास हुआ कि उनका पुत्र चमत्कारी है। आखिरकार कृष्णा ने उनकी खुशी के लिए उन्हें खुदको बांधने दिया।

कृष्णा और वरुण की कहानी:

एक दिन नंद महाराज यमुना नदी में स्नान हेतु गए। वहां वरुण ने उन्हें बंदी बना लिया और नदी के नीचे वाले  राज्य ले गया। समाचार प्राप्त होते ही कृष्णा नदी तट पर पहुंचे, अपने पिता को बचाने के लिए उन्होंने नदी में छलांग लगा दी। कृष्णा को देखते ही वरुण प्रसन्न हुए और उनके पिता को बंदी बनाने के लिए माफ़ी मांगी। कृष्णा नंद महाराज के साथ वृंदावन लौट गए।


recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष कटारिया पहुँचे तीस साल पुराने दोस्त की दुकान पर भींडर में

प्रतापगढ़ । बाइक व कार में हुई भिंड़त, एक की हुई मौत

बड़ी सादड़ी । 11 लोगो के खिलाफ लगाया करीब ₹275000 का जुर्माना, विद्युत थाने में मुकदमा दर्ज

LIVE: सुनिए प्रधानमंत्री मोदी को भीलवाड़ा से लाइव

बड़ीसादड़ी । सात दिवसीय एडवेंचर कैम्प कोटा में हुआ संपन्न

भींडर। ठण्ड से बचने के लिए अलाव का साहरा ले रहे भींडरवासी

धरियावद । कार व टेक्टर भिड़ंत, 2 को किया रेफर

भीण्डर । कई वर्षो से खस्ताहाल भीण्डर पाणुन्द मार्ग पर बिफरे ग्रामीण

Facebook Follow