कानोड़: पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि, आक्रोश रैली में युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग


कानोड़ में भारत के जम्मू कश्मीर पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रातः 8:00 बजे ही जन भावनाओं को देखते हुए लोगों ने अनाउंसमेंट करवाया और 11:00 बजे सूरज हनुमान मंदिर पर एकत्र होने लगे। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम आक्रोश रैली में कानोड़ सहित आसपास क्षेत्र के देशभक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसमें युवाओं का खासा जोश देखा गया।

आक्रोश रैली सूरजपोल से 11:00 बजे प्रारंभ होकर नया बाजार, गणेश घाटी, गांधी चौक, राजमहल, बाबे लोका चौक, भट्ट जी दरवाजा, ब्रह्मपुरी, सदर बाजार, शिवगंज बाजार, बस स्टेशन होती हुई कोर्ट चौराया पहुंची। जहां लोग भारत माता की जय, वंदे मातरम पाक तेरे टुकड़े होंगे एक नहीं हजारों होंगे, आज नहीं तो कल चलेगी जैसे नारे लगा रहे थे। आक्रोश देखते ही बनता था।



इस दरमियान लोग हाथों में तिरंगा व आतंकी सरगनाओं के पोस्टर, पुतला लिए हुए चल रहे थे। कई लोग पैदल तो कई लोग दोपहिया वाहनों नारेबाजी करते हुए कोर्ट चौराहे पहुंचे जहां कानोड़ के कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार प्रकट कर मानव श्रृंखला बनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार प्रकट कर अपनी बात प्रधानमंत्री तक पहुंचाने की कोशिश की। मन की बात बहुत हो चुकी है अब घन की बात होनी चाहिए ऐसे विचार भी प्रकट किए गए। लोगों ने देशभक्ति गीत गाकर लोगों का उत्साह बढ़ाया और इस दुख की घड़ी में सैनिक परिवारों को संभल देने के लिए, आत्मिक शांति प्रदान करने के लिए भी मौन धारण करवाया गया।



कानोड़ रेलवे स्टेशन पर आसपास के क्षेत्रों के युवाओं ने रोडवेज बस, मिनी बस, प्राइवेट बस और अन्य गाड़ियों का भारत बंद के दौरान जाम लगवा दिया। डूंगला थाना अधिकारी व कानोड़ थाना अधिकारी मौके पर पहुंची और युवाओं को आपसी समझाइस कर जाम को खुलवाया।



अब अपने व्हाट्सएप पर सभी स्थानीय अपडेट प्राप्त करें, क्लिक करे




आज के सभी समाचार:

recent posts

Recent Posts Widget

Facebook Follow