लसाडिया: पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि




लसाडिया।  पुलवामा में भारतीय सैनिकों के साथ घात लगाकर किए गए हमले में शहीद हुए 42 सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गयी। लसाडिया उपखंड क्षेत्र के कुण कस्बे के बस स्टैंड पर ग्रामीण एकत्रित हुए शहीदो को श्रद्धांजलि देने के पश्चात 2 मिनट का मौन रखा गया। कुण कस्बे सहित लसाडिया उपखंड क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में भी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस घटना को लेकर पूरे देश में गुस्सा है। कूण कस्बे में ग्रामीणो ने पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए। इस दोरान भंवर लाल सेन, प्रदीप जेन, उपसरपंच कमलेश जेन, पुष्पेन्द्र सिह शक्तावत, दिपक गाछा, तनसुख तेली, प्रमोद सोनी सहित कई उपस्थित थे।


रिपोर्ट: भेरूलाल


अब अपने व्हाट्सएप पर सभी स्थानीय अपडेट प्राप्त करें, क्लिक करे




आज के सभी समाचार:

recent posts

Recent Posts Widget

Facebook Follow