` श्री कृष्णा जन्माष्टमी के व्रत का महत्व सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

श्री कृष्णा जन्माष्टमी के व्रत का महत्व


Image Credit - livehindustan

श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार हर वर्ष बहुत उल्लास और उमंग के साथ मनाते है। यह त्यौहार भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी के व्रत का भी बहुत महत्व है। 

कहते है की भगवन श्रीकृष्ण का जन्म मनुष्य के कष्टों के निवारण और उनके कल्याण करने के लिए हुआ था। भगवान श्रीकृष्ण पृथ्वी के पालनकर्ता भगवन विष्णु के आठवे अवतार माने जाते हैं। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के व्रत और पूजन का भी खास महत्व है। लोग श्री कृष्ण जैसे पुत्र की प्राप्ति के लिए इस दिन उपवास करते हैं ।


अष्टमी के दिन भगवान कृष्ण ने लिया जन्म 


  • जन्माष्टमी को कृष्ण जन्माष्टमी, सैटम आथम, गोकुलष्टमी, अष्टमी रोहिणी, श्रीकृष्ण जयंती और श्री जयंती भी कहा जाता है।
  • हिंदू कैलेंडर के अनुसार श्रीकृष्ण का जन्म सावन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी की रात को हुआ था। भगवान कृष्ण ने भक्तों की रक्षा करने के लिए अष्टमी की आधी रात को जन्म लिया था।
  • श्रीकृष्ण ने गुरू, प्रभु, प्रेमी और बाल रूप आदि अनेक रूपों में लोगों का मन मोहा और अपने भक्तों का मार्गदर्शित किया। इसलिए विभिन्न रूपों में श्री कृष्ण की पूजा की जाती है। सिर पर मोर पंख और हाथ में बांसुरी धारण किए कृष्ण का रूप सदैव सुहावना एवं मनमोहक लगता है। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन श्री कृष्ण की बाल लीलाओं की झांकियों का प्रदर्शन भी किया जाता है।
कृष्ण जन्माष्टमी व्रत रहने का महत्व
  • विवाहित महिलाएं श्री कृष्ण जैसा पुत्र पाने के लिए बेहद कठिन माने जाने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखती हैं। अविवाहित महिलाएं भी श्री कृष्ण जैसे वर के लिए आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उपवास रखती हैं।
  • कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत निराजल व्रत रहता हैं और पूरे दिन अन्न और पानी का त्याग कर मध्य रात्रि भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय के बाद भगवान को भोग लगाकर अपना व्रत तोड़ा जाता हैं।
जन्माष्टमी पूजन मुहूर्त :
जन्माष्टमी निशीथ काल पूजन का समय: 2 सितंबर मध्यरात्रि 11:57 से 12:48 तक शुभ मुहूर्त है और 3 सितंबर, 2018 को रात्रि 8:04 बजे तक निशीथ काल पूजन हैं।

recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष कटारिया पहुँचे तीस साल पुराने दोस्त की दुकान पर भींडर में

प्रतापगढ़ । बाइक व कार में हुई भिंड़त, एक की हुई मौत

बड़ी सादड़ी । 11 लोगो के खिलाफ लगाया करीब ₹275000 का जुर्माना, विद्युत थाने में मुकदमा दर्ज

LIVE: सुनिए प्रधानमंत्री मोदी को भीलवाड़ा से लाइव

बड़ीसादड़ी । सात दिवसीय एडवेंचर कैम्प कोटा में हुआ संपन्न

भींडर। ठण्ड से बचने के लिए अलाव का साहरा ले रहे भींडरवासी

धरियावद । कार व टेक्टर भिड़ंत, 2 को किया रेफर

भीण्डर । कई वर्षो से खस्ताहाल भीण्डर पाणुन्द मार्ग पर बिफरे ग्रामीण

Facebook Follow