भीण्डर में डिजिटल सेमिनार का आयोजन
भीण्डर। भीण्डर के गजबण वाटिका में रविवार को जी नाईस व तनवी इनफोटेक के संयुक्त तत्वावधान में डिजिटल सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें हाईस्पीड इंटरनेट गीगा फाइबर सेवा भी शुरू की गई। कार्यक्रम में प्रणवीर सिंह भीण्डर, भीण्डर थानाधिकारी पूनाराम गुर्जर, महावीर वया, मल्टीनेट के अतुल कुमार, नाइस कम्प्यूटर के नरेश मेनारिया ने बटन दबाकर इंटरनेट सेवा शुरू की।
आयोजनकर्ता पुष्कर मेनारिया व ललित कुमार चौबीसा ने बताया कि भीण्डर 100 एमबीपीएस स्पीड इंटरनेट सेवा के लिए गीगा फाइबर इंटरनेट शुरू किया है। इससे भीण्डर के व्यावसायिक, शैक्षणिक सहित विभिन्न इंटरनेट सुविधाओं में सहायक साबित होगा। कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, गणपत लाल मेनारिया, मोहनलाल मेनारिया, शंकर लाल मेनारिया, सुनील कुकड़ा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
जीनाईस के भरत मेनारिया ने बताया कि सेमिनार में विभिन्न आईटी कम्पनियों द्वारा लेपटॉप, कम्प्यूटर, प्रिंटर, सीसीटीवी कैमरे, एंटीवायरस, सोलर सिस्टम, सोलर वाटर गीजर सिस्टम सहित विभिन्न उत्पादकों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिनको नागरिकों ने अवलोकन करके विभिन्न उत्पादकों के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में सरकारी संस्थाओं सहित विभिन्न संस्थाओं, व्यापारीगण सहित सैकड़ों नागरिक उपस्थित थे।


