भीण्डर । स्थानीय थाना प्रभारी ने विद्यालय के बच्चो को दी शिक्षा का अधिकार एवं बाल अधिकार की जानकारी
भीण्डर । उदयपुर जिले के भीण्डर नगर के डिस्कवरी किड्स सेकेंडरी स्कूल में बच्चों को स्थानीय थाना प्रभारी पुनाराम गुर्जर के उद्बोधन का लाभ प्राप्त हुआ। उन्होंने शिक्षा का अधिकार एवं बाल अधिकार आदि के बारे में बताया। थाना अधिकारी ने बच्चों को सामाजिक कुरीतियों, बाल विवाह आदि के प्रति जागरूकता का संदेश दिया एवं बच्चों को कहा कि अगर कहीं भी आपके अधिकारो का हनन होता है तो कानूनी मदद के लिए आश्वस्त करते है।
बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित भी किया। संस्थान के संथापक रमेश अहीर व राजेंद्र साहू ने थानाधिकारी का परंपरागत राजस्थानी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया एवं बच्चों को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद दिया एवं आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट-जयदीप चौबीसा
