भष्ट्राचार व हंगामेदार रही भीण्डर नगरपालिका बोर्ड की बैठक


भीण्डर। नगरपालिका की साधारण सभा की बैठक शनिवार को पालिका सभागार में अपरान्ह 3 बजे पालिका अध्यक्ष हेमन्त साहु की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि वल्लभनगर विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत थे। बैठक से पुर्व पालिका बोर्ड द्वारा विधायक शक्तावत का पहली बार पालिका आगमन पर स्वागत किया गया। इस दौरान शक्तावत ने कहा की जितने के बाद विधायक सभी का होता है लेकिन यहा पर सभी की मौजुदगी नही है जिससे लग रहा है की स्वागत कार्यकम में भी राजनीति हो रही है। विधायक शक्तावत ने विकास के नये आयाम बनाने का वादा किया।




बोर्ड बैठक प्रारम्भ होने के बाद सर्वसम्मति से वर्ष 2019 - 20 का 11 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये का वार्षिक बजट अनुमोदित किया गया। इस दौरान पार्षद राजेन्द्र वेणावत ने उद्यान का बजट खर्च कर उद्यान बनाने की मांग की तो सदन में मौजुद सभी पार्षदो ने अपने-अपने विचार रखे। पार्षद मगनीराम रेगर ने कहा की उद्यान दवेला तालाब के पास पतवारियो में बनाया जाए। जिस पर पुर्व पालिका उपाध्यक्ष एंव पार्षद एजाज ने कहा की मदनसागर पर उद्यान का निर्माण होना चहिये। पार्षद नारायण व्यास ने कहा कि निर्माण कार्यो में पहले बहुत भष्ट्राचार हुआ है जिस पर अध्यक्ष साहु ने कहा की विश्वास रखो अब भष्ट्राचार नही होगा। उसके बाद नवीन पद सृजन पर चर्चा हुई। विधायक गजेन्द्र सिंह ने रिक्त एंव आवश्यकता वाले पदो का प्रस्ताव बनाकर भेजने की बात कही और कहा कि जल्द कार्यवाही की जायेगी।

पालिका एजेण्डा अनुसार तत्कालीन अधिशासी अधिकारी मुबारिक हुसैन मंसुरी तथा तत्कालीन अध्यक्ष गोवर्धन लाल भोई द्वारा किये गये भु उपयोग परिवर्तन , रुपान्तरण नियमन एंव अन्य स्वीकृतियो की पत्रावलियो पर चर्चा शुरु हुई जिस पर पार्षद नारायण व्यास ने वरिष्ट लिपिक इन्द्र चौहान से कहा की उक्त बिन्दुओ अनुसार कोई गलत काम हुआ है क्या। इसका जवाब देते हुए इन्द्र सिंह चौहान ने कहा की आराजी 42 की कार्यवाही भवन निर्माण प्रभारी शेषराम मीणा ने की। शेषराम को बैठक में बुलाया गया तथा जानकारी ली तो मीणा ने कहा की मुझे तो तत्कालीन ईओ मुबारिक हुसैन ने कहा वो कर दिया मुझे नियमो की जानकारी नही थी। जिसके बाद आराजी 43 की जानकारी मांगी तो इन्द्र सिंह ने जानकारी देना शुरु किया। जिस पर विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत इस मामले की पुरी जानकारी विस्तार से सदन में बताने को कहा।




चौहान ने पुरीे जानकारी बताते हुए कहा की उक्त आराजी की विज्ञप्ति स्थानीय अखबारो में नही देकर बाहरी अखबारो में दी गई थी। साथ ही इस मामले पर सदन में जमकर हंगामा शुरु हुआ। उपाध्यक्ष गिरिश सोनी ने कहा की आराजी 42 व 43 की किस नियम में अन्तर्गत की गई थी। तत्कालीन अध्यक्ष गोवर्धन भोई व वरिष्ट लिपिक इन्द्र सिह चौहान के बीच जमकर बहस हुई। इसके बाद सदन ने अधिकारियों से पुछा गया कि किसके दबाव में यह सभी काम हुए है तो वरिष्ट लिपिक इन्द्र सिंह चौहान ने कहा की , पुर्व अध्यक्ष गोवर्धन लाल भोई , पुर्व अधिशासी अधिकारी के दबाव में मुझे यह काम करने पड़े। जिस पर सदन में काफी देर तक हंगामा हुआ तथा बहस चली।

पार्षद नारायण व्यास ने कहा की भष्ट्राचार के सारे रिकार्ड़ तोड़ कर नगरपालिका को नुकसान पहुचाने का काम किया है। इनको भष्ट्राचार की सुची में सबसे उपर रखकर नागरिक अभिनन्दन भीण्डर की जनता को करना चाहिए। जिस पर विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत ने कहा की पुरे मामले की एसीडी से जांच करवा कर दोषियो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। पार्षद मोहन लाल अहीर ने कहा की जिस प्रकार भगवान राम 14 वर्ष के लिये वनवास गये थे वैसे ही हम भी पुर्व अध्यक्ष गोवर्धन के कार्यकाल के भष्ट्राचारो से परेशान होकर अविश्वास रुपी अज्ञातवास पर गये थे। अब सभी फाईलो का पुरी सच्चाई से निस्तारण होगा।

सदन में पार्षदो ने कहा की पालिका की सभी सम्पतियो पर पालिका का बोर्ड लगाया जाए। उपाध्यक्ष गिरीश सोनी ने कहा की पुर्व अध्यक्ष गोवर्धन लाल भोई ने खुद की जेबे भरने के लिये नगरपालिका को करोड़ो का नुकसान पहुचाया है तथा इसमें उपर से नीचे तक सभी मालामाल हुए है। लगातार भष्ट्राचार के आरोपो से चलते पुर्व अध्यक्ष गोवर्धन लाल भोई तिलमिला गये तथा कहा की इन्द्र सिंह इन सभी के दबाव में मेरे उपर आरोप लगा रहे है। जिस पर इन्द्र सिंह ने कहा कि मैने उस समय भी कहा था की यह सभी काम गलत है लेकिन आप सभी ने मुझ पर दबाव बनाकर यह काम करवा दिये अब मै किसी के दबाव में नही हुँ जो हुआ सभी के सामने रख रहा हुँ।

सदन में पार्षद नारायण व्यास मोबाईल खरीद मामले को लेकर भी हंगामा हुआ तथा मोबाईल खरीद की राशि 18 प्रतिशत ब्याज से जमा करवाने का प्रस्ताव लिया। पार्षद एजाज शेख ने जेसीबी मशीन घोटाले की जानकारी देते हुए सदन में बताया की 100 दिन में 539 घण्टे जेसीबी चली जिसका 388562 रुपये का भुगतान नगरपालिका ने कर दिया था उसके बाद फिर से उसी अवधि के दो बिल कहा से पास करने पड़ गये जिसमें 2.5.2018 को 99900 रुपये , 29.5.2018 को 64080 रुपये के बिलो का भुगतान किया गया जिस पर सदन में पार्षदो ने कहा की इतनी जेसीबी कहा चली और जवाब मांगा गया तो वरिष्ठ लिपिक इन्द्र सिंह चौहान ने कहा की यह सभी काम पुर्व अध्यक्ष गोवर्धन लाल भोई के कहने से किये गये है भोई ठेकेदार के साथ आते थे और बिल पास करवाते थे। एजाज शेख ने कहा की जेसीबी का जो फर्जी बिलो द्वारा भुगतान किया गया वो राशि पालिका कोष में जमा करवा कर सम्बधित ठेकेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए।


बैठक यह भी उठे मुद्दे




पार्षद नारायण व्यास ने सब्जी मण्डी निर्माण के ठेकेदार नासीर मोहम्मद को 4 लाख एडवांस दिया वो उसके बिल से नही काटे गये थे। एजाज शेख ने नगरपालिका की गाड़ी फी होते हुए भी उस दिन में 54000 रुपये का बिल लगाकर अभिनन्नद टैक्सी को भुगतान किया गया था। नेता प्रतिपक्ष श्याम सुन्दर साहु ने वीरवालियो का खेड़ा में पालिका जमीन पर उद्यान व खेल मैदान निर्माण करवाया जाए। पार्षद नारायण व्यास गौरव पथ निर्माण में सुरजपोल से रामपोल तक पेड़ काटने का विरोध करते हुए पुनः पौधे लगाने तथा भविीषय में छायादार पेड़ नही काटने की बात कही। अतिक्रमण के मुदे पर पुर्व अध्यक्ष व पार्षद गोवर्धन लाल भोई को सदन में यह कहते हुए रोका की जिसकी सोच ही भष्ट्राचार करने की हो वो क्या नगर विकास की बात करेगा जिस पर भोई चुप हो गये। पार्षद मगनीराम रेगर ने कहा की सभी मामलो की जांच करवाओ और दोषियो के खिलाफ कार्यवाही करो पर सदन में बोलने से नही रोक सकते हो। अतिक्रमण में सुख सागर, केषर के साथ ही नगर की 850 बीघा चरनोट पर किये गये कब्जे हटाने का प्रस्ताव परित हुआ। पार्षद एजाज शेख ने गुलाब कालोनी कच्ची बस्ती वालो को पट्टे आवटित करने की मांग भी रखी।



बैठक से पुर्व स्वागत कार्यकम में पुर्व अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह शक्तावत सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। तो वही बोर्ड बैठक अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार मील सहित पार्षद, पालिका एंव अन्य विभागो के अधिकारी कर्मचारी मौजुद रहे।

रिपोर्ट - जयदीप चौबीसा

अब अपने व्हाट्सएप पर सभी स्थानीय अपडेट प्राप्त करें, क्लिक करे



आज के सभी समाचार:

recent posts

Recent Posts Widget

Facebook Follow