` चतुर्थ डांगी पटेल तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चतुर्थ डांगी पटेल तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

उदयपुर जिले के भंवरासिया गांव में जय भंवरासिया श्याम ग्रुप के तत्वाधान में चल रही तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि मावली विधायक दलीचंद डांगी थे। समारोह की अध्यक्षता सरस डेयरी चेयरमेन गीता पटेल ने की।

विशिष्ठ अतिथि के रूप में समाजसेवी उदयलाल डांगी, दरोली सरपंच प्रकाश डांगी, नारुलाल डांगी, सुखलाल डांगी, कैलाश डांगी सहित समाज के वरिष्ठ पंच पटेल भी समारोह में शामिल हुए। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान क्रिकेट में 18 टीमो ने भाग लिया। वहीं वॉलीवाल प्रतियोगिता में 16 टीमो ने भाग लिया।



इससे पूर्व क्रिकेट में फाइनल मुकाबला तारावट और कडेचा के बीच खेला गया। जिसमें तारावट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में सभी विकेट खोखर 61 रन बनाएं। इसके जवाब में जेपी कच्छेर की अगुवाई में उतरी कडेचा टीम ने मात्र 6 ओवर में 5 विकेट खोखर लक्ष्य हासिल कर फाइनल मुकाबला जीता। मेन ऑफ द मैच प्रकाश डांगी आवरा रहे। इसी तरह वॉलीवाल का फाइनल मुकाबला गुमानपुरा और किकावास के बीच खेला गया। जिसमें किकावास की टीम ने 3-1 से जीत हासिल कर प्रतियोगिता का फाइनल ख़िताब अपने नाम किया।

समापन समारोह के दौरान समस्त अतिथियों द्वारा क्रिकेट में विजेता कडेचा की टीम को 11 हजार नकद व ट्रॉफी व उपविजेता तारावट की टीम को 5100 रूपये नकद व ट्रॉफी देकर पुरष्कृत किया। वहीं वॉलीवाल में विजेता किकावास की टीम 5100 रूपये व उपविजेता गुमानपुरा को 2100 रूपये नकद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

अब अपने व्हाट्सएप पर सभी स्थानीय अपडेट प्राप्त करें, क्लिक करे





आज के सभी समाचार:

recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष कटारिया पहुँचे तीस साल पुराने दोस्त की दुकान पर भींडर में

प्रतापगढ़ । बाइक व कार में हुई भिंड़त, एक की हुई मौत

बड़ी सादड़ी । 11 लोगो के खिलाफ लगाया करीब ₹275000 का जुर्माना, विद्युत थाने में मुकदमा दर्ज

LIVE: सुनिए प्रधानमंत्री मोदी को भीलवाड़ा से लाइव

बड़ीसादड़ी । सात दिवसीय एडवेंचर कैम्प कोटा में हुआ संपन्न

भींडर। ठण्ड से बचने के लिए अलाव का साहरा ले रहे भींडरवासी

भीण्डर । कई वर्षो से खस्ताहाल भीण्डर पाणुन्द मार्ग पर बिफरे ग्रामीण

Facebook Follow