बोहेड़ा । मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु आयुर्वेद काढ़ा पिलाया


बोहेड़ा । कस्बे में बीमारियों की रोकथाम हेतु आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया। इस अवसर स्थानीय भारत विकास परिषद बोहेड़ा,आयुर्वेद विभाग तथा जन सहयोग द्वारा निर्मित काढा वितरण किया गया। 


स्थानीय आयुर्वेद वेलनेस सेंटर के परिचारक शिवनारायण पुष्करणा ने बताया कि बड़ीसादड़ी आयुर्वेद चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी कौशल किशोर शर्मा बोहेड़ा आयुर्वेद औषधालय के कंपाउंडर राजकुमार शर्मा, भारत विकास परिषद के नर्मदा शंकर पुष्करणा, अध्यापक प्रकाश गायरी, बाबूलाल पोरवाल, व चित्तौड़गढ़ जिला शाखा के उपाध्यक्ष लक्ष्मी लाल जोशी, बड़ीसादड़ी से पत्रकार अरुण कंटालिया बोहेड़ा, पत्रकार देवनारायण सालवी, धर्मेंद्र पुष्करणा, अध्यापक पूर्ण दास वैष्णव तथा गांव के अनेक कार्यकर्ता की मौजूदगी में क्वाथ निर्माण किया गया। 


क्वाथ में करीब 40 तरह की जड़ी बूटियां डाली गई, जिसमे करीब 1000 लीटर पानी में निर्माण किया गया जो करीबन 9500 बच्चों, महिला, पुरुषों व सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूलों में बच्चो को काढ़ा पिलाया।

recent posts

Recent Posts Widget

Facebook Follow