` नमस्ते गांव सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

bh लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्रतापगढ़ । दो हमलावरों ने चलाई थी छह गोलियां, दो युवक हुए नामजद, पुलिस ने शुरू की तलाश

चित्र
प्रतापगढ़। शहर के बावड़ी मोहल्ला में शनिवार रात को गोली मारकर महिला की हत्या करने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। हमलावर दो थे। दोनों ने अपनी-अपनी पिस्टल से घर में घुसते ही ताबड़तोड़ फायरिंग की। उन्होंने छह गोलियां दागी, जिसमें से पांच महिला के लगी,जबकि एक मिसफायर हो गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी।इस बीच पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की ओर से दो युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया। हालांकि रविवार रात तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। वृत्त निरीक्षक मदनलाल खटीक ने बताया कि महिला बावड़ी मोहल्ला निवासी रजिया(३८) शनिवार रात को परिजनों के साथ खाना खा रही थी। हमलावरों ने उसे छह गोलियां मारी। पोस्टमार्टम के दौरान उसके शरीर से पांच गोलियां निकाली गई। जबकि एक गोली बचकर निकल गई। परिजनों की ओर से नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें जैद खां पुत्र आजम खां पठान निवासी अखेपुर और बबलू उर्फ जितेन्द्र जोशी निवासी प्रतापगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज कराया। सीसीटीवी फुटेज खंगा...

Facebook Follow